Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

भारत में ह्यूमन मेटान्यूमो वायरस के दो मरीज मिले, स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा-निगरानी तंत्र मजबूत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज इस वायरस के दो मरीजों के मिलने की पुष्टि की। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) इस बीमारी को लेकर अलर्ट मोड पर है। आईसीएमआर ने नियमित निगरानी के जरिए कर्नाटक में इस वायरस के दो मरीजों का पता लगाया है।

06 Jan 2025

भारत में ह्यूमन मेटान्यूमो वायरस के दो मरीज मिले,  स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा-निगरानी तंत्र मजबूत

नई दिल्ली। भारत में ह्यूमन मेटान्यूमो वायरस (एचएमपीवी) के दो मरीज सामने आए हैं। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के एक अस्पताल में एक बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हैरानी यह है कि इस बच्चे का कोई यात्रा इतिहास नहीं है। चीन में ऐसे मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच यह भारत का पहला मामला है। दूसरा मरीज भी इसी राज्य में मिला है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज इस वायरस के दो मरीजों के मिलने की पुष्टि की। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) इस बीमारी को लेकर अलर्ट मोड पर है। आईसीएमआर ने नियमित निगरानी के जरिए कर्नाटक में इस वायरस के दो मरीजों का पता लगाया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी बयान में कहा कि निगरानी तंत्र मजबूत है। देश में सांस संबंधी तकलीफों के मामलों में कोई असामान्य उछाल नहीं है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इससे पहले शनिवार को कहा था कि देश निगरानी तंत्र के साथ श्वसन संबंधी बीमारियों के प्रबंधन के लिए पूरी तरह तैयार है।मंत्रालय ने पिछले कुछ हफ्तों में चीन में श्वसन संबंधी मरीजों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर चर्चा करने के लिए संयुक्त निगरानी समूह की बैठक आयोजित की थी। हालात पर सभी उपलब्ध चैनलों के माध्यम से बारीकी से नजर रखी जा रही है। इस दौरान विश्व स्वास्थ्य संगठन से स्थिति के बारे में समय-समय पर अपडेट साझा करने का अनुरोध किया गया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भारत में ह्यूमन मेटान्यूमो वायरस के दो मरीज मिले, स्वास्थ्य
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज इस वायरस के दो मरीजों के मिलने की पुष्टि की। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) इस बीमारी को लेकर अलर्ट मोड पर है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News